DhanbadJharkhand

पूर्व सांसद प्रो.रीता वर्मा पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई, प्रदेश प्रवक्ता ने दिये संकेत

Dhanbad : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बर्णवाल ने सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि  2019 का चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है. यह देश का निर्माण करने वाले और देश को खोखला करने वाले के बीच का चुनाव है.

मोदी के पीएम बनने के कारण अमेरिका, रूस जैसे बड़े देश रेड काॅर्पेट बिछा रहा हैं. एक बार फिर से देश का कमान उनके हाथ में ही जनता सौंपेगी. वहीं भाजपा के निवर्तमान सांसद सह धनबाद के घोषित उम्मीदवार पशुपति नाथ सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल उनकी दावेदारी पर प्रश्न उठाने वाली चार बार सांसद रह चुकीं प्रो.रीता वर्मा पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात भी कही.

इसे भी पढ़ेंःसवालों के घेरे में आधी आबादी की सुरक्षा, दो महीने में 226 रेप-नाबालिग हुईं ज्यादा शिकार

हर एक कार्यकर्ता चुनाव लड़ने की इच्छा रखता है

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी में हर एक कार्यकर्ता चुनाव लड़ने की इच्छा रखता है. लेकिन पार्टी ने जिसे एक बार टिकट दे दिया, उसके बाद सभी लोग आपसी मतभेद भुलाकर उनको जिताने में लग जाते हैं. रीता वर्मा पर पार्टी कार्रवाई करेगी.

कांग्रेसियों पर हमला बोलते हुए कहा कि उल्लू को दिखाई न दे तो सूर्य का क्या दोष. अगर उन्हें विकास नहीं दिखता तो उसमें मोदी का क्या दोष. कोडरमा के सवाल पर कहा कि किसी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष अगर हमारी पार्टी में आता है तो उसका स्वागत है. जबकि रीता वर्मा के सवाल पर कहा कि भाजपा में एक-एक कार्यकर्ता पार्टी से बंधा होता है. प्रत्याशी के खिलाफ किसी नेता ने कुछ बोला तो वह अनुशासन हीनता है. इससे पार्टी को अवगत करायेंगे.

इसे भी पढ़ेंःइरफान अंसारी के बगावती तेवर, कहा ‘खुद को मार कर जेवीएम को जिंदा कर रही कांग्रेस’

Related Articles

Back to top button