
Palamu: पलामू प्रमंडल के लातेहार जिले के बालूमाथ थाना के मासियातु में गुरुवार की रात हुए सुनिता देवी, पति प्रमोद प्रसाद साव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने घटना में शामिल चार युवकों को गिरफ्तार किया है और वारदात में प्रयुक्त चाकू समेत अन्य सामान बरामद किए हैं. महिला की हत्या लूटपाट के बाद पहचान उजागर होन के कारण कर दी थी.
लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बुधवार को इसा संबंध में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस जघन्य घटना को लेकर बालूमाथ थाना में काण्ड सं. 24 दर्ज किया गया था. एसपी ने बताया कि महिला को बहुत ही जघन्य तरीके से मारा गया था। घटना का मुख्य उद्देश्य जनरल स्टोर में उपलब्ध पैसे को लूटना था, लेकिन महिला ने कुछ अपराधियों को पहचान ली थी. इसलिए आरोपियों ने महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी.
एसपी ने बताया कि आरोपी मृत महिला का मोबाइल भी साथ ले गए थे. उसे भी बरामद कर लिया गया है. आरोपियों में मो. रहमत आलम, उम्र 20 वर्ष, मासियातु, मो. अनजर उम्र 19 वर्ष, मो. आशिफ उर्फ सोनू, उम्र 24 वर्ष एवं मो. नेसार आलम, उम्र 25 वर्ष, सभी मासियातु, थाना बालूमाथ के रहने वाले हैं.
आरोपियों के पास घटना में प्रयुक्त खून लगा चाकू, खून लगा मोबाईल कभर, खून लगा सर्ट/टी-सर्ट, मृतका के घर से छीना हुआ मोबाइल, आरोपियों के चार मोबाइल, सीमकार्ड एवं किराना दुकान से लूटे हुए पैसे 19,750 बरामद किए गए हैं.
इसे भी पढ़ें: दुर्घटना रोकने के लिए एडीजी की अध्यक्षता में बैठक, पीक आवर में चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश




