BiharLead News

लालू और तेजस्वी के करीबी पूर्व मंत्री जगदानंद सिंह पर तेज प्रताप ने साधा निशाना, जगदा बाबू ने साधी चुप्पी

इससे पहले भी अपने बयानों के कारण चर्चा में रहे हैं लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप

Patna : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej pratap Yadav) एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्होंने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के सबसे करीबी और राजद के प्रदेश प्रमुख जगदानंद सिंह पर निशाना साधा है. तेज प्रताप ने कहा कि जगदानंद जैसे लोगों के कारण ही उनके पिता की ये हालत है. हालांकि जब इस बारे में जगदानंद से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर किसी को शिकायत है तो उसे अंदर ही सुलझा लिया जाएगा. उन्होंने तेज प्रताप के बयानों पर किसी भी तरह की टिप्पणी से इनकार किया.

अगर तेज प्रताप के पुराने ट्रेक रेकार्ड को देखें तो यह साफ है कि वे प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (State President Jagdanand Singh) पर तानाशाही का इल्जाम लगाकर पहली बार पार्टी के अनुशासन के दायरे से बाहर नहीं गए हैं, बल्कि इसके पहले भी वह कई बार ऐसा कर चुके हैं. मगर हर बार की तरह इस बार भी उनपर कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

इसे भी पढ़ें :जामताड़ा : बजट के समर्थन में भाजपा बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन, केंद्र के फैसले को सराहा

रघुवंश प्रसाद सिंह पर भी साधा था निशाना

इससे पहले तेजप्रताप ने राजद के सीनियर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह (Raghuvansh Prasad Singh) की तुलना ‘एक लोटा पानी’ से कर दी थी. इसके साथ ही तेजप्रताप पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामचंद्र पूर्वे (Ram Chandra Purve) को भी सार्वजनिक तौर पर कई बार खरी-खोटी सुना चुके हैं.

अब ये सवाल उठ रहा है कि लालू प्रसाद के वफादारों की पहली कतार के नेता जगदानंद के खिलाफ अगर किसी और ने मुंह खोला होता तो क्या प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद उसे भी उसी तरह नजरअंदाज कर देते, जैसा उन्होंने तेजप्रताप के बयान को किया है.

इसे भी पढ़ें :CCD के फाउंडर वीजी सिद्धार्थ के बेटे की कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष की बेटी ऐश्वर्या से हुई शादी

Related Articles

Back to top button