
Chhaya
Ranchi: राज्य की इंडस्ट्रियल पॉलिसी आने वाले महीनों में कैंसिल हो जायेगी. राज्य को अब नयी इंडस्ट्रियल पॉलिसी की जरूरत है. जिसे बनने में पांच से सात महीने का समय लगेगा. उद्योग विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. पिछले कुछ दिनों से ही विभाग में इस पर काम शुरू किया गया है. इसके पहले राज्य में इंडस्ट्रियल पॉलिसी 2016 में लागू की गयी थी. जो 2021 मार्च में कैंसिल हो जायेगी. यह पाॅलिसी उन सभी उद्योगों के लिए है, जो राज्य में लगाये गये हैं या लगाये जायेंगे. भले ही उद्यमी बाहर के हो.
पिछली सरकार के इंडस्ट्रियल पॉलिसी से राज्य के उद्यमियों में काफी असंतोष रहा. ऐसे में अब उद्यमियों को उम्मीद है की वर्तमान सरकार इस पर बेहतर करेगी. साथ ही सरकारी अधिकारी इस पर अमल भी करेंगे. उद्योग निदेशक कृपानंद झा ने जानकारी दी कि नियमित समय में पाॅलिसी फिर से बनायी जाती है. विभाग में काम जारी है. इसमें मुख्य रूप से राज्य के उद्योगों की सुविधाओं, आधारभूत संरचनाओं, रियायतों, नियमों का जिक्र होगा. उन्होंने बताया कि अभी पाॅलिसी में काम ही शुरू किया गया है.
इसे भी पड़ें- CoronaUpdate: 24 घंटे में रिकॉर्ड 11,458 नये केस, देश में संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख के पार
पूर्व सरकार की पाॅलिसी में थी कई त्रुटियां
पूर्व सरकार की पाॅलिसी में कई त्रुटियां थी. जिसे लेकर राज्य के उद्यमियों ने सरकार को सजग भी किया. पिछले पांच साल के दौरान ही पूर्व सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, स्टार्टअप आदि योजनाएं उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिये चलायी.
लेकिन पांच साल के कार्यकाल में ये योजनाएं सफल नहीं हुई. उद्योग और उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिये सिंगल विंडो सिस्टम लागू तो किया गया. लेकिन 33 में से 14 विभाग ही इससे जुड़े. वहीं स्टार्टअप भी रफ्तार नहीं पकड़ पायी.
इसे भी पढ़ें- लगातार सातवें दिन बढ़ी तेल की कीमत, एक हफ्ते में डीजल के दाम में चार रुपये का इजाफा
पांच से सात साल के लिये होती है पाॅलिसी
निदेशक कृपानंद झा ने बताया कि राज्य सरकार की कोई भी पाॅलिसी पांच से सात साल के लिये होती है. पिछली सरकार ने साल 2016 में पाॅलिसी बनायी थी. जो 2021 में लैप्स कर जायेगी. वहीं पाॅलिसी बनने और लागू होने में सात महीने से भी अधिक का वक्त लग सकता है. लेकिन जिस तारीख से लागू होगी उसके पांच या सात साल तक लागू रहेगी.
इसे भी पड़ें- लातेहार में अवैध कोयला कारोबारःDSP और थानेदार पर होगी कार्रवाई, DIG और SP की जवाबदेही कब होगी तय!




