National

बढ़ते संक्रमण पर बोले राहुलः एक ही चीज बार-बार करके अलग रिजल्ट की उम्मीद करना पागलपन

राहुल ने ट्वीट कर कोरोना के बढ़ते मामलों और लॉकडाउन पर सरकार पर निशाना साधा

New Delhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एकबार फिर मोदी सरकार पर हमलावर दिखे. कोरोना संकट, लॉकडाउन और अर्थव्यवस्था को लेकर लगातार सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे राहुल ने शनिवार को देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि एक ही चीज बार-बार करके अलग परिणाम की उम्मीद करना ‘पागलपन’ होता है.

इसे भी पढ़ेंःलातेहार में अवैध कोयला कारोबारःDSP और थानेदार पर होगी कार्रवाई, DIG और SP की जवाबदेही कब होगी तय!

एक ही चीज करके अलग रिजल्ट की उम्मीद पागलपन

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लॉकडाउन को लेकर एकबार फिर सरकार को घेरा है. उन्होंने ट्विटर पर चार ग्राफ पोस्ट किए हैं, जिनमें दिख रहा है कि लॉकडाउन के चारों फेज में देश में कोरोना के केस बढ़े है. साथ ही अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि, ‘‘एक ही चीज बार-बार करना और फिर अलग-अलग परिणाम की उम्मीद करना पागलपन है.’’


इससे पहले शुक्रवार को भी राहुल गांधी ने सरकार पर सवाल उठाते हुए एक ट्वीट किया था. जिसमें उन्होंने लिखा, भारत एक गलत रेस को जीतने के रास्ते पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है. एरोगेंस और इन्कॉम्पिटेन्स की वजह से भयानक ट्रेजडी हो रही है.

बता दें कि देश में लॉकडाउन की टाईमिंग को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है. साथ ही पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने लॉकडाउन को पूरी तरह से फेल बताया था.

देश में तीन लाख से ज्यादा मरीज

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 11,458 मामले सामने आने से शनिवार को संक्रमण के कुल मामले तीन लाख को पार कर गए. वहीं संक्रमण से 386 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 8,884 हो गई है. कोरोना वायरस के मामलों के लिहाज से भारत दुनिया का चौथा सबसे अधिक प्रभावित देश बन गया है.

इसे भी पढ़ेंःमनरेगा के कामों में ग्रामीण विकास विभाग ने बदली रणनीति, अब काम व ऑडिट दोनों होंगे साथ-साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button