
Ranchi: बरियातू के बड़गाई की 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में आरोपी पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की ओर से झारखंड हाई कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की गई है. हेमंत सोरेन की ओर से गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से वापस ले ली गई थी. रांची की पीएमएलए कोर्ट ने पूर्व में उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी थी. हाई कोर्ट में दाखिल जमानत अर्जी में हेमंत सोरेन की ओर से कहा गया है कि उनके ऊपर जमीन कब्जे का जो आरोप लगा है वह बेबुनियाद है.
बड़गाई की 8.86 एकड़ जमीन भूइहरि जमीन है जो ट्रांसफर नहीं किया जा सकता. इसका मालिकाना हक उनके पास नहीं है और इस पर उनके कब्जे की बात भी गलत है. ईडी के पास इस संबंध कोई दस्तावेज भी नहीं है. जमीन पर अवैध कब्जा पीएमएलए में शेड्यूल ऑफेंस में नहीं आता है. यह मामला प्रेडिकेट ऑफिस का भी नहीं है. प्रेडिकेट ऑफिस के लिए धन की उत्पत्ति होनी चाहिए थी, जो नहीं हुआ है.
बता दें कि हेमंत सोरेन बड़गाई अंचल जमीन घोटाले के आरोप में 31 जनवरी से जेल में बंद है. मामले में ईडी ने जांच पूरी करते हुए 30 मार्च को हेमंत सोरेन समेत 5 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. मामले में हेमंत सोरेन सहित 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.




