
Dhanbad : भूली थाना अंतर्गत भूली बी ब्लॉक के समीप बने चेक पोस्ट पर भूली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान महारास्ट्र से आ रहे कंटेनर संख्या MH 04 HD2893 मे लदे मजदूरों को पकड़ा.
पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान कंटेनर के चालक और खलासी ने बताया कि वे बिना किसी अनुमति के महाराष्ट्र से कंटेनर में 42 मजदूरों को लेकर झारखंड के लिए चले थे. इस एवज में प्रत्येक मजदूरों से 4000 हजार की राशि की वसूली की गयी थी. कुल मिलाकर एक लाख 60 हजार रुपये इन मजदूरों से वसूले गये थे.
इसे भी पढ़ें-#Lockdown4: बंद रहेंगी मेट्रो और रेल सेवाएं, सामान्य हवाई यात्रा पर भी रोक, जानिए और क्या है नयी गाइडलाइन में
बताया जाता है कि कंटेनर बाहर से पूरी तरह सील था. हवा जाने के लिए सिर्फ एक छोटी सी खिड़की खुली थी. पुलिस ने जब पूछताछ की तो ड्राइवर ने बताया कि कंटेनर खाली है. जब कंटेनर खुलवाया तो उसमें मजदूर पाये गये.
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
इस मामले की पुष्टि करते हुए भूली ओपी प्रभारी गंगा सागर ओझा ने बताया कि भूली ओपी को गुप्त सूचना मिली कि महाराष्ट्र से बिना अनुमति के एक कंटेनर मजदूरों को लेकर झारखंड के अन्य जिले के लिए चला है. सूचना मिलते ही वाहन चेकिंग अभियान को सख्त किया गया और कंटेनर को पकड़ा लिया गया.
इसे भी पढ़ेंः #Ranchi: कांके में जमीन विवाद को लेकर हुई झड़प, थाना प्रभारी सहित 4 घायल
उन्होंने बतया कि बिना किसी अनुमति के पैसा कमाने के उद्देश्य से कंटेनर चालक कंटेनर में 42 मजदूरों को लेकर महाराष्ट्र से झारखंड के लिए चला था.
कंटेनर जब्त, मालिक, ड्राइवर और खलासी पर लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज
ओपी प्रभारी ने कहा कि चालक ने पूछताछ में बताया कि 21 मजदूरों को झारखंड के अन्य जिलों में रास्ते में जहां – तहां उतार दिया गया और बांकी के 21 मजदूर को गिरिडीह, जामताड़ा और धनबाद छोड़ने जा रहा था. इसी क्रम में भूली के बी ब्लॉक चेक पोस्ट पर जांच के दौरान पकड़ा गया.
साथ ही प्रभारी गंगा सागर ओझा ने यह भी बताया कि कंटेनर को जब्त कर वाहन मालिक, ड्राइवर और खलासी पर लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी करवाई की जायेगी.
साथ ही पकड़े गये मजदूरों को खाना देकर उन्हें धनबाद के पीएमसीएच में स्वास्थ जांच के लिए भेजा दिया जायेगा. कंटेनर में धनबाद जिले के भी आठ मजदूर सवार थे.
इसे भी पढ़ेंः लॉकडाउन बढ़ने के साथ ही सीएम हेमंत सोरेन ने की घोषणा- 31 मई तक जारी रहेगी दीदी किचन योजना





952636 449094This is some great data. I expect additional facts like this was distributed across the internet today. 684235