
Ranchi : दो हजार वनरक्षी के पदों के लिए नियुक्ति करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की थी. यह घोषणा 16 जुलाई 2018 को मुख्यमंत्री ने नये विधानसभा परिसर में आयोजित वन महोत्सव के दौरान की थी.
जेएसएससी के माध्यम से बहाली की जानी थी. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा था कि वनरक्षी संपदाओं का संवर्धन और संरक्षण करना सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए जल्द ही 2000 पदों पर बहाली की जाएगी.
मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद युवाओं में नयी बहाली को लेकर काफी उत्साह था. पर एक साल से अधिक हो जाने के बाद भी विज्ञापन तक जारी नहीं किया गया.
मुख्यमंत्री के इस वादे को भूल जाने के कारण युवा काफी परेशान हैं और चाहते हैं कि विभिन्न दो हजार पदों पर बहाली हो ताकी उनकी बेरोजगारी दूर हो सके.
इसे भी पढ़ें- मैं काम करना चाह रहा था, लेकिन कुछ विभाग में फाइल बढ़ती ही नहीं, आखिर फाइल चलती क्यों नहीः Rtd. IAS अनिल स्वरूप
2014 में निकाला था विज्ञापन, 2017 में हुआ पूरा
मुख्यमंत्री के इस घोषणा से पहले 2014 में भी वनरक्षी के लिए 2041 पदों की बहाली निकाली गयी थी. जिसे पूरा होने में तीन साल लग गये. 2014 के विज्ञापन की नियुक्ति 2017 में पूरी हुई थी.
2014 से पहले पिछले तीस सालों में इस विभाग के इन पदों पर नियुक्ति नहीं की गयी थी. इसके तहत समान्य वर्ग के छात्रों के लिए उम्र सीमा 35 साल तय की गयी थी.
इसे भी पढ़ें- 13 महीने के वेतन पर बोले पुलिस कर्मी- हमें सरकारी कैलेंडर में जितनी छुट्टी है दे दें और कुछ नहीं चाहिए
सरकार लगातार वनक्षेत्र बढ़ाने पर कर रही है काम
झारखंड सरकार अपने कार्यकाल में लगातार वनक्षेत्र बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है. बढ़े हुए वनक्षेत्र के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए वनरक्षियों की जरूरत है.
पिछले तीस सालों में सिर्फ दो हजार नियुक्ति होने के बाद भी काफी अधिक संख्या में पद खाली हैं. सरकार द्वारा घोषणा किये जाने के बाद भी नियुक्ति की दिशा में कोई काम नहीं किया जा रहा है. युवा इसे लेकर लंबे समय से इंतजार में हैं.




