
Dhanbad: आईआईटी-आईएसएम के 500 से अधिक नए टेक्नोक्रेट्स ने रविवार को निदेशक प्रोफेसर जेके पटनायक के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया. इस दौरान संस्थान के छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर संस्थान परिसर में गंदगी साफ करते हुए अपने हाथों में झाड़ू, कूड़ेदान, डिब्बे और कुदाल लिए के आसपास के सब्जी बाजार में अभियान चलाया. इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह किया गया. जिसमें स्वेच्छा से स्वच्छता में काम करने के लिए प्रति वर्ष 100 घंटे यानी प्रति सप्ताह दो घंटे समर्पित करने का संकल्प लिया. जिसमें “मैं गंदगी नहीं करूंगा और दूसरों को भी गंदगी नहीं करने के अलावा स्वच्छता की मुहिम मैं स्वयं से, अपने परिवार से शुरू करूंगा. मेरा इलाका, मेरा गांव और मेरा कार्यस्थल का शपथ लिया.

इस अवसर पर बोलते हुए निदेशक प्रोफेसर जेके पटनायक ने कहा कि हमने यह अभियान चलाया है. स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जागरूकता फैलाएं. इसके बाद स्वच्छता मार्च निकाला गया जो ओवल गार्डन से शुरू हुआ और आगे बढ़ा. धनबाद के पुलिस लाइन में श्रमदान से सब्जी मंडी क्षेत्र की सघन सफाई की गई.




