
Ranchi : राज्यसभा में झामुमो कि ओर से कौन उम्मीदवार होगा, इसकी घोषणा सम्भवतः आज झामुमो विधायक दल कि बैठक में हो जायेगी. हालांकि, पार्टी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को अपना उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है. राज्यसभा में उम्मीदवार के लिए सुप्रियो भट्टाचार्य भी दौड़ में शामिल हैं. बैठक शुरू हो गई है. बैठक में केंद्रीय पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों वो जिला सचिवों की भी राय ली जायेगी. बैठक मुख्यमंत्री आवास में बुलाई गई है.
बैठक में सरफराज अहमद, नलिन सोरेन, जोबा मांझी, मंत्री जगरनाथ महतो, सविता महतो, स्टीफन मरांडी, मंगल कॉलिंदी, सुदिव्य सोनू, सुखराम उरांव, सीता सोरेन, लोबीन हेमब्रम, चम्पई सोरेन, हाफिजूल अंसारी, संजीव सरदार, निरल पूर्ति, मिथिलेश ठाकुर, भूषण तिर्की, दीपक बिरुआ व बैद्यनाथ राम पहुंचे हैं.
इसे भी पढ़ें: जून से रांची के तीन लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा स्मार्ट मीटर, बिजली के बिल जमा करने की झंझट से मिलेगा निजात




