JharkhandRanchi

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खूंटी में नक्सली, उपद्रवी समेत 734 पर पैनी निगाह, अपराध किया तो जाएंगे जेल

Ranchi: आगामी लोकसभा चुनाव शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने पूरी तैयार कर ली है. खूंटी पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्र के 734 लोगों पर 107 और 110 की कार्रवाई की है. ताकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी करने पर ठोस कार्रवाई की जा सके. जिन लोगों की वजह से शांति व्यवस्था बिगड़ने का खतरा हैं उनके खिलाफ धारा 107 व 110 की कार्रवाई की गई है.

इसे भी पढ़ें- युवक ने मंदिर में घुस मूर्ति का हाथ किया क्षतिग्रस्त, स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी युवक पकड़ाया

इनमें 123 नक्सली, साम्रपदायिक हिंसा में शामिल 232, पशु तस्करी में शामिल 28, मादक पदार्थ तस्कर 178, सम्पतिमूलक अपराध 46, एससी-एसटी एक्ट 44 चुनाव संबंधित दर्ज कांड 8 लोग शामिल है. पुलिस ने इन्हें न्यायालय के माध्यम से बाउंड ओवर किया है. इस अवधि में यदि यह लोग किसी भी आपराधिक मामले में लिप्त पाए जाएंगे तो बाउंड का उल्लंघन करने पर कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा.

पुलिस की ओर से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पाबंद किए जाने पर भी अगर कोई अपराध करेगा तो अब उसे बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस की ओर से 107 और 110 सीआरपीसी के तहत शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों को पाबंद किया जाता है. अगर पाबंद किए जाने के बावजूद वह शख्स झगड़ा या अपराध करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button