JharkhandLead NewsRanchi

नक्सली बंदी को विफल करने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद: आईजी अभियान

Ranchi: नक्सलियों के बंदी को विफल करने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. आईजी अभियान एवी होमकर ने बताया कि नक्सली सरकारी सम्पति, सड़क एवं रेल की सम्पतियों को नुकसान पहुँचाने का प्रयास किया जा सकता है. नक्सली अब सिमट कर कुछेक इलाकों में रह गये हैं. जिसमें चाईबासा के सारंडा, कोल्हान, सरायकेला, लातेहार, चतरा गया बोर्डर एवं पारसनाथ में सुरक्षाबल लगातार अभियान चला रहें हैं. नक्सली रेल मार्ग एवं सड़कों पर घटनाएं कारित कर अस्तित्व बचाने का प्रयास में लगे है. पुलिस मुख्यालय सुरक्षा एवं ग्रामीणों के बीच सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की है. पुलिस नक्सलियों के एक सप्ताह के बंदी को विफल करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है.

टोंटो में सुरक्षाबलों ने 5 किलो का आईईडी किया बरामद


इसी क्रम में चाईबासा के कोल्हान सारंडा क्षेत्र में सुरक्षा बलों को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से आईईडी, नक्सली पोस्टर बरामद किये गये हैं. टोन्टो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाटा क्षेत्र में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के नापाक मंशुबों को विफल करते हुए 5 किलो आईईडी बरामद किया गया. नक्सलियों के द्वारा खुद को बचाने के उद्देश्य से लगाये जाने वाले विस्फोटकों से काफी संख्या में ग्रामीणों को क्षति पहुंचती है. दिनो-दिन नक्सलियों का जनाधार घट रहा है एवं उनकी बौखलाहट सामने आ रही है उनके द्वारा अपना वजूद बचाने का प्रयास किया जा रहा है. नक्सलियों का उद्देश्य अब सिर्फ लेवी वसूली रह गया है.

बता दें कि विगत 25 जुलाई को हार्डकोर नक्सली विवेक की पत्नी जया उर्फ चिंता, सैट सदस्य की गिरफ्तारी के बाद नक्सलियों द्वारा बन्द बुलाया गया था. जिसे सुरक्षा बलों द्वारा विफल कर दिया गया. हाल के दिनों में पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण कई दुर्दान्त नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है अथवा पुलिस मुठभेड़ में मारे गये हैं. बचे हुए सभी नक्सलियों से अनुरोध है कि पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्य धारा में वापस लौट जाएं. सुरक्षा बलों के द्वारा भाकपा (माओवादी) नक्सली संगठनों पर चौतरफा कार्रवाई जारी है. संयुक्त सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाब के कारण अब नक्सली संगठन राज्य के कुछ भागों में सिमट कर रह गये हैं. आसूचनाओं के माध्यम से भाकपा माओवादी नक्सली संगठनों द्वारा कामरेड चारु मजूमदार एवं कन्हाई चटर्जी के शहादत दिवस के अवसर पर दिनांक 28 जुलाई 2024 से 3 अगस्त 2024 तक एक सप्ताह का शहीदी सप्ताह मनाये जाने की खबर प्राप्त हुई है एवं नक्सलियों के द्वारा पोस्टर एवं पम्पलेट के माध्यम दहशत फैलाने का प्रयास किया गया है.

Related Articles

Back to top button