Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : मौसा ने किया किडनैप, इंस्टाग्राम पर नाबालिग ने परिजनों को संपर्क कर बताई पीड़ा, पांच-छह लोगों ने अंधेरे कमरे में कर रखा है बंद

Jamshedpur: सरायकेला -खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय एक नाबालिग का उसी के मौसा ने अपहरण कर लिया है. मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने कपाली ओपी में मौसा के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई है, पर अपहरण के 18 दिनों बाद भी नाबालिग का कोई अता-पता नहीं है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजनों को शक है कि कही बच्ची के साथ कुछ गलत ना हो गया हो.

इधर, दो दिनों पहले ही नाबालिग ने इंस्टाग्राम पर परिजनों से संपर्क कर सारी जानकारी भी दी. नाबालिग ने मैसेज के माध्यम से बताया कि उसे ट्रेन से दिल्ली ले जाया गया. वहां से उसे राजस्थान ले जाया गया है. उसे एक अंधेरे कमरे में बंद कर रखा गया है जिसमें पांच से छह युवक मौजूद हैं. उसके फोन से सिम निकाल लिया गया है इसलिए वह फोन पर संपर्क नहीं कर पा रही है. परिजनों ने बताया कि बच्ची का मौसा अक्सर घर आना -जाना करता था इसलिए कोई उसपर शक नहीं कर पाता था. 5 अप्रैल की देर रात बच्ची घर से गायब हो गई थी. घरवालों ने काफी खोजबीन की पर उसका कोई पता नहीं चला. बाद में जानकारी हुई क‍ि मौसा ने उसका अपहरण कर लिया है. तब जाकर 12 अप्रैल को थाने में शिकायत दर्ज कराई. इधर, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. ओपी प्रभारी सतीश ने बताया कि बच्ची का मोबाइल बंद आ रहा है. पुलिस लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है ताकि बच्ची का पता लगाया जा सके.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : सोनारी सड़क दुर्घटना में मृतक की हुई पहचान, आदित्यपुर का रहनेवाला था द‍िलीप लाल खत्री

Related Articles

Back to top button