NEWS

डेल्टा वेरिएंट के बदले स्वरूप में देश में पहली मौत, झारखंड के लिये अलर्ट जारी

New Delhi/Ranchi: भारत में कोरोना की दूसरी लहर के लिये जिम्मेदार डेल्टा वेरिएंट के बदले स्वरूप डेल्टा प्लस ने चिंता बढ़ा दी है. मध्य प्रदेश के उज्जैन में कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हो गयी. जांच में मौत के लिये डेल्टा के नये वेरिएंट को जिम्मेदार बताया गया है. बुधवार शाम तक देश के विभिन्न राज्यों से नये वेरिएंट के 40 मामले सामने आने के बाद केंद्र ने राज्यों के लिये अलर्ट जारी किया है.

इसे भी पढ़ेंःCorona Update: झारखंड में सक्रिय मरीजों की संख्या 1364, 20 जिलों में 10 से कम नये संक्रमित

केंद्र ने जिन राज्यों को अलर्ट किया है, उनमें झारखंड समेत 8 राज्य शामिल है. झारखंड साथ ही उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, मध्यप्रदेश आदि राज्यों को सर्तकता बरतने की सलाह दी गई है. केंद्र ने झारखंड से तीसरी लहर की आशंका जताते हुए इसकी रोकथाम पर के उपायों पर बल देने को कहा है.

इसे भी पढ़ेंःमहंगाईः पेट्रोल-डीजल की कीमत में फिर वृद्धि, रांची में दोनों के बीच सिर्फ 35 पैसे का फर्क

इसके मद्देनजर जांच, कांट्रैक्ट ट्रेसिंग, टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के साथ ही कोविड प्रोटोकाल के पालन को सुनिश्चित करने को कहा गया है. बताया जा रहा है कि गुरुवार को इसके मद्देनजर केंद्र विभिन्न संबंधित राज्यों से चर्चा भी कर सकती है. इधर, जानकारी मिली है कि रिम्स ने डेल्टा प्लस की आशंका के मद्देनजर तीन सैंपल जांच के भुवनेश्वर भेजा है. जांच रिपोर्ट का इंतजार है.

Related Articles

Back to top button