
Giridih: केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी जन आशीर्वाद यात्रा के तहत गिरिडीह पहुंची है. मंत्री बनने के बाद पहली बार गिरिडीह आई केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का स्वागत भाजपाइयों से बड़ाकर नदी पुल पर किया गया. गिरिडीह की सीमा में पहुंचते ही पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया. गाजे बाजे और पारंपरिक ढोल-ताशे के साथ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी जोरदार स्वागत किया गया. जन आशीर्वाद रथ पर उनके साथ प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे आदि थे. पंडरी स्थित शिव मंदिर में मंत्री ने पूजा-अर्चना भी की. फिलहाल उनका रथ गिरिडीह जिले में है.
इसे भी पढ़ें :रांची में थाने से सरकारी लैपटॉप की चोरी, मामला दर्ज




