Lead NewsNationalNEWS

अमेरिका के न्यूयार्क में मेट्रो स्टेशन पर गोलीबारी और धमाका, 16 घायल, पांच की स्थिति गंभीर

New Delhi: अमेरिका के न्यूयार्क शहर स्थित एक मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार को हुए हमले में कम से कम 16 लोग घायल हुए हैं. घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है.बताया जा रहा है कि हमलावर ने ताबड़तोड़ फायरिंग व बम धमाके किए. प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार 33 राउंड फायरिंग में आठ लोग घायल हुए हैं जबकि अन्य भगदड़ व बम से घायल हुए हैं. मौके से कुछ बिना फटे बम भी मिले हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने घटना पर जताते हुए कहा कि पुलिस जल्द ही हमलावर को धर दबोचेगी.

 

फिलहाल यह खुलासा नहीं हो पाया है कि हमला किसने और किस मकसद से की है. मगर न्यूयॉर्क पुलिस को इस मामले में 62 साल के फ्रैंक और जेम्स की तलाश जारी है.न्यूयार्क पुलिस का कहना है कि फायरिंग करने वाला शख्स कंस्ट्रक्शन वर्कर जैसे कपड़े पहने था. उसके हाथ गन व कुछ छोटे बम थे. अमेरिक समय के अनुसार सुबह के करीब 8.30 बजे  अचानक ब्लास्ट और चंद सेकेंड्स बाद फायरिंग की आवाज आई.

 

घटना के फौरन बाद इस स्टेशन से सभी ट्रेन सेवा बंद कर दी गई है. जो ट्रेन जहां थी, उसे वहीं रोक दिया गया. न्यूयॉर्क पुलिस की कमांडो टीम ने स्टेशन को अपने कंट्रोल में ले लिया. एक चश्मदीद ने न्यूयॉर्क पोस्ट से कहा कि पहले हमने बम धमाके जैसी आवाज सुनी. इसके बाद फायरिंग होने लगी. चश्मदीद के अनुसार एक हमलावर अश्वेत था. उसकी पीठ पर एक सिलेंडर भी था.

Related Articles

Back to top button