
Patna : राजधानी के राजीव नगर थाना क्षेत्र के नेपाली नगर में देर रात ताबड़तोड़ 17 राउंड फायरिंग गयी है. इस घटना से इलाके में दहशत है. गोलाबारी की इस वारदात में भू माफिया सुनील सिंह और उनके भाई पर आरोप लगा है. आरोप है कि नेपाली नगर के कंचनपुरी में कुछ प्लॉट पर घर बनाये जा रहे हैं. उन सभी के मालिक से प्रति कट्ठा 4 लाख रुपये की डिमांड की गयी है. प्लॉट पर सुनील सिंह और उनके लोग अपना दावा ठोक रहे हैं. हालांकि इसकी लिखित शिकायत अब तक नहीं की गयी है.
इसे भी पढ़ेंः औरंगाबाद में असामाजिक तत्वों ने सब्जी मंडी में लगाई आग, दर्जनों दुकान जलकर राख




