JharkhandLead NewsRanchi

सुकुरहुटु में 113.24 करोड़ की लागत से बनेगा ट्रांसपोर्ट नगर, नगर विकास विभाग ने दी स्वीकृति

Ranchi : रांची शहर के कांके अंतर्गत सुकुरहुटु मौजा की 49.81 एकड़ भूमि में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने का रास्ता साफ हो गया है. मंत्रिपरिषद के फैसले के बाद नगर विकास विभाग ने इपीसी मॉडल में ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण के लिए 113.24 करोड़ लागत की योजना की स्वीकृति प्रदान कर दी है. इस संबंध में संकल्प जारी कर दिया गया है. पहले चरण में 40.68 एकड़ भूमि पर विकास किया जायेगा. इसके अंतर्गत 424 बड़े वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था के साथ एक इंटीग्रेटेड भवन का निर्माण किया जायेगा.

भवन में 16 ऑफिस स्पेस, 180 बेडवाला डोरमेट्री जिसमें ड्राइवर, सहयोगी ड्राइवर आदि विश्राम कर सकें उसे बनाया जायेगा. इसके अलावा 150 सीटिंग क्षमता वाला फूडकोर्ट, 17 रिटेल शॅप, पुलिस चेक पोस्ट, हेल्थ केयर एवं फॉर्मेसी तथा शौचालय की व्यवस्था होगी.

इसे भी पढ़ें:RIMS एक ही छत के नीचे सीटी स्कैन, एक्स रे, सेंट्रल लैब, पैथोलॉजी जांच जैसी सभी सुविधाएं मिलेंगी

इसके साथ ही वाहनों की मरम्मत के लिए सर्विस स्टेशन, दो धर्मकांटा एवं 3290 स्कॉयर मीटर का रिक्रियेशनल स्पेस का प्रावधान किया गया है. इस परियोजना के तहत दो वेयरहाउस, सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, ओवर हेड टैंक, फायर टैंक, अंडरवाटर टैंक बनाया जायेगा.

ट्रांसपोर्ट नगर बन जाने से शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक को सुगम बनाने में आसानी होगी. ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण किये जाने के बाद दूसरे शहरों से आनेवाले बड़े एवं भारी वाहन कोर शहरी क्षेत्र से बाहर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में ठहरेंगे, जिससे शहरी क्षेत्र में बड़े एवं भारी वाहनों के कारण रोजाना उत्पन्न होनेवाले जाम एवं अन्य ट्रैफिक समस्या समाप्त होगी.

साथ ही इन डीजल इंजन वाले वाहनों से निकलने वाले जहरीले धुआं से शहरी क्षेत्र के आम जनों को निजात मिलेगी. इन बड़े एवं भारी वाहनों के कारण शहरी क्षेत्र की सड़क को भी होनेवाले नुकसान से बचाया जा सकेगा.

इसे भी पढ़ें:हजारीबाग व गिरिडीह नगर निगम का नया भवन दो साल में होगा पूरा

रिंग रोड से जोड़ने के लिए फोर लेन सड़क

ट्रांसपोर्ट नगर को रिंग रोड से भी जोड़ा जायेगा. नगर विकास विभाग ने इसके लिए फोर लेन सड़क बनाने की योजना तैयार की है. इसके अलावा 1100 वर्गमीटर भूमि में फ्यूल स्टेशन भी स्थापित कराया जायेगा.

बता दें कि ट्रांस्पोर्ट नगर निर्माण की कार्य योजना कर्नाटक की कंसलटेंट मेसर्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने तैयार किया है. विभाग ने दो साल में इसे बनाने का लक्ष्य रखा है. जुडको निविदा जारी करके काम प्रारंभ करायेगा.

इसे भी पढ़ें:बाल सुधार गृह से बंदी फरार, पुलिस जगह-जगह कर रही है छापेमारी

कांटाटोली फ्लाईओवर का टेंडर नवंबर तक होगा फाइनल

कांटाटोली फ्लाईओवर का निर्माण नये सिरे से करने के लिए जुडको ने टेंडर जारी कर दिया है. अक्टूबर के आखिर तक इसके लिए निविदा फाइनल कर दी जायेगी. नगर विकास विभाग ने 224 करोड़ की लागत से इसके निर्माण के लिए रिवाइज इस्टीमेट की मंजूरी दी है.

यह फ्लाइओवर योगदा सत्संग भवन से होते हुए (वाया कांटाटोली चौक) कोकर के शांतिनगर तक बनाया जायेगा. 2.4 किमी लंबे इस फ्लाईओवर को दो साल में बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

इसे भी पढ़ें:थोक शराब बिक्री मामले की सुनवाई आज भी नही हो पाई पूरी, अगली सुनवाई 3 नवम्बर को

Related Articles

Back to top button