JharkhandLead NewsRanchi

हजारीबाग व गिरिडीह नगर निगम का नया भवन दो साल में होगा पूरा

नगर विकास विभाग ने दी प्रशासनिक स्वीकृति

Ranchi : नगर विकास विभाग ने दो शहरों में नगर निगम के नये भवन निर्माण योजना की स्वीक़ृति प्रदान कर दी है. हजारीबाग नगर निगम और गिरिडीह नगर निगम के नये भवन बनाने की प्रस्तावित योजना पर प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है. इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है. हजारीबाग नगर निगम को 24.95 करोड़ की लागत से बनाया जायेगा, वहीं गिरिडीह नगर निगम के नये भवन को 24.50 करोड़ की लागत से बनाया जायेगा.

इसे भी पढ़ें:RIMS एक ही छत के नीचे सीटी स्कैन, एक्स रे, सेंट्रल लैब, पैथोलॉजी जांच जैसी सभी सुविधाएं मिलेंगी

दोनों निगमों के भवनों को 24 माह में बनाने का लक्ष्य रखा गया है. जुडको इसके निर्माण का निविदा जारी कर काम जल्द ही प्रारंभ करायेगा. प्रस्तावित भवन में तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी.

विभाग का मानना है कि इन दोनों शहरो में जो सरकारी भवन हैं वे काफी पुराने हैं और उनकी स्थिति अच्छी नहीं है. ऐसे में निकायों में पड़े दस्तावेज व कर्मियों को बेहतर कार्य का माहौल देने के लिए एक आधुनिक भवन निर्माण की जरूरत है.

इसे भी पढ़ें:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रिम्स पहुंचे जरूर, पर पीएसए प्लांट का उद्घाटन किए बगैर ही लौटे

Related Articles

Back to top button