JamshedpurJharkhand

Jamshedpur: शार्ट सर्किट से बिजली के खंभे में लगी आग, मची अफरा-तफरी, मानगो ओल्‍ड पुरूल‍िया रोड की घटना

Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 3 ईस्ट स्थित एक बिजली के खंभे में लगे बॉक्स में अचानक आग लग गई. आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इधर स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी बिजली विभाग को दी. सूचना पाकर बिजली विभाग ने सबसे पहले इलाके में बिजली की सप्लाई बंद की. थोड़ी देर बाद आग खुद बुझ गई.

घटना मंगलवार सुबह 10 बजे की बताई जा रही है. इधर, सूचना पाकर बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बिजली की सप्लाई ठीक करने में लग गए. दोपहर 3 बजे बिजली की सप्लाई फिर से ठीक कर दी गई. हालांकि, विभाग ने सिर्फ जुगाड़ तकनीक से बिजली की सप्लाई चालू की है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सूबह 10 बजे अचानक बिजली के बॉक्स में आग लग गई. बिजली चालू होने के बाद भी फिर से शार्ट सर्किट का डर बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : अगर आप भी लोन लेकर बकरी पालना चाहते हैं तो आपको मुसाबनी के श्रीमंत कुमार श्यामल से जरूर मिलना चाहिए, जानें क्यों

Related Articles

Back to top button