HazaribaghJharkhandJharkhand StoryRamgarh

Ramgarh: विधायक अंबा प्रसाद की पहल पर विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति ने हजारीबाग होमगार्ड नियुक्ति मामले में दिया निर्देश, 15 दिन में प्रकाशित करें रिजल्ट

Hazaribagh: हजारीबाग जिले के होमगार्ड अभ्यर्थियों के लिए एक सकारात्मक समाचार आज झारखंड विधानसभा कक्ष में हुई सरकारी आश्वासन समिति की बैठक से निकल कर आई है. सरकारी आश्वासन समिति की सदस्य बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद ने हजारीबाग होमगार्ड अभ्यर्थियों के मामले को समिति के समक्ष उठाया. पूर्व में भी विधायक विभिन्न फोरम पर इस मामले को उठाती रही हैं. विधानसभा के चलते सत्र के दौरान भी विधायक अंबा प्रसाद ने तत्कालीन हजारीबाग डीसी द्वारा एकाएक होमगार्ड नियुक्ति को रद्द करने के मामले पर जोरदार तरीके से मामला रखा था जिस पर सरकारी आश्वासन प्राप्त हुआ था कि यथाशीघ्र होमगार्ड नियमावली के तहत नियुक्ति प्रक्रिया को पूर्ण कराया जाएगा परंतु मामले में हो रहे विलंब को देखते हुए विधायक अंबा प्रसाद ने होमगार्ड अभ्यर्थियों का पक्ष समिति के सामने रखा. सरकारी आश्वासन समिति ने संबंधित अधिकारियों को 15 दिन के भीतर रिजल्ट प्रकाशित करने का निर्देश दिया हैअन्यथा विधानसभा की समिति कार्रवाई करने को बाध्य होगी.
इसे भी पढ़ें: रामगढ़ में पुलिस जुर्म के खिलाफ एसपी कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना

बैठक में यह भी बात सामने आई है कि अगर नियुक्ति प्रक्रिया में किसी प्रकार की धांधली हुई है तो उसकी जांच की जाएगी और नियमानुसार सफल हुए अभ्यर्थियों को नियुक्त करने का कार्य किया जाएगा. इस अवसर पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि हजारीबाग के होमगार्ड अभ्यर्थियों के लिए सदैव उनके साथ कदम से कदम मिलाकर उनकी नियुक्ति प्रक्रिया को पूर्ण कराने हेतु हर संभव प्रयास लगातार कर रही हैं. मेरे द्वारा सरकारी आश्वासन समिति को पत्र भेजकर होमगार्ड अभ्यर्थियों के नियुक्ति संबंधित मामले पर महत्वपूर्ण बैठक करने का अनुरोध किया गया था जिसके बाद विधान सभा कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक हुई एवं यह निर्देश दिया गया कि 15 दिन के भीतर जितनी भी त्रुटियां हैं उसे दूर करके रिजल्ट को प्रकाशित किया जाए.

Related Articles

Back to top button