
Ranchi: राजधानी रांची के पंडरा ओपी में एक नाबालिग लड़की को भगा कर ले जाने के मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है. लड़की के परिवार वालों ने थाना में इस मामले की शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी हुई है. वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मिली जानकारी के अनुसार युवक उसी इलाके में रहता था. पुलिस युवक की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है.




