JharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchi

JMM-CONG ने की सीएम हेमंत से मांग, कहा- बाजार शुल्क पर लगे 2% टैक्स हटायें

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा(JMM) और कांग्रेस ने सरकार से बाजार शुल्क पर लगे 2 फीसदी टैक्स हटाने की मांग की है. इसको लेकर झामुमो के अलावा कांग्रेसी नेताओं ने भी सीएम से अपील की है. झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य फागु बेसरा और विनोद पांडेय ने इस संबंध में उन्हें पत्र भी लिखा है. मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में नेताओं ने कहा है कि पिछले दिनों बाजार शुल्क से संबंधित विधेयक पारित कराया गया है, जिस पर राज्यपाल के द्वारा स्वीकृति भी दी गयी है. बाजार समिति के माध्यम से राज्य के थोक विक्रेताओं के द्वारा खाद्यान्न एवं रोजमर्रा की अन्य आवश्यक वस्तुओं का व्यापार किया जाता है.
इसे भी पढ़ें: माइनिंग कॉनक्लेव में खान सचिव अबू बकर ने कहा- खनन क्षेत्रों को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है सरकार

सीएम से झामुमो और कांग्रेसी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मिलकर इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील की. प्रतिनिधिमंडल में मंत्री आलमगीर आलम, बादल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झामुमो नेता विनोद पांडेय और फागु बेसरा भी शामिल थे. उक्त विधेयक में बाजार समिति के माध्यम से क्रय-विक्रय की जाने वाली वस्तुओं पर दो प्रतिश टैक्स लगा दिया गया है. जिससे इन सभी वस्तुओं के उपभोक्ता मुल्य में वृद्धि होने की संभावना है. नेताओं ने पत्र के जरिये मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि केंद्र सरकार की जीएसटी आदि में वृद्धि जैसी जनविरोधी नीतियों से पूर्व से ही राज्य एवं देश की जनता त्रस्त है, ऐसे में दो फीसदी टैक्स के अधिरोहण पर पुनर्विचार करते हुए जनता के पक्ष में फैसला लें.

 

Related Articles

Back to top button