
Latehar : शिक्षा विभाग के उप समिति के अध्यक्ष जिला परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए जिप उपाध्यक्ष साहू ने कहा कि शिक्षा विभाग के पदाधिकारी अपने कार्य के प्रति सजग रहें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार हो जाए. उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के बीईओ बिचौलियों के साथ मिलकर ड्रेस सप्लाई कर रहे हैं. इसके बावजूद भी जिले के पदाधिकारियों के द्वारा इसपर कार्रवाई नहीं की जा रही है. बैठक में बालूमाथ बीईओ से बुनियादी विद्यालय बालूमाथ में भारी मात्रा में ड्रेस मिलने पर क्या कार्रवाई की गई, इसकी जानकारी ली. जिसपर बीईओ के द्वारा बताया कि प्राचार्य से स्पष्टीकरण की मांग की है. जिसपर उपाध्यक्ष ने बीईओ को जमकर खरी खोटी सुनाई.
इसे भी पढ़ेंः झारखंड ने पूरी कर ली है नगर निकायों को अधिकार और शक्तियां सौंपने की प्रक्रिया
बरवाडीह बीइओ का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश
इसके साथ ही जिप उपाध्यक्ष ने सभी बीईओ से अपने अपने क्षेत्र में कम से कम महीने में 20 दिन निरीक्षण करने की बात कही। सीआरपी साधनसेवी प्रतिदिन दो स्कूलों की जांच करें, नही तो बखास्त होगा. बैठक में उपविकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह के द्वारा बरवाडीह बीईओ कमलेश कुमार को बैठक उपस्थित नहीं रहने के चलते एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया.
मनिका में हुए ड्रेस की सप्लाई भुगतान पर रोक
बालूमाथ प्रखंड एवं मनिका प्रखंड में हुए ड्रेस की सप्लाई पर भुगतान पर रोक लगाने का आदेश दिया. इसके साथ ही संबंधित लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है. मौके पर उप विकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता कुमारी, लातेहार जिप सदस्य विनोद उरांव, मनिका जिप सदस्य महेश सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी मसूदी टुडू, मनिना कुजूर, बीईओ नरेश गुप्ता समेत कई लोग मौजूद थे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




