NationalNEWSTOP SLIDERWest Bengal

Faster than Pizza : 10 मिनट में Pizza नहीं इस शहर में होगी शराब की होम डिलीवरी

Kolkata : ये सुनने में थोड़ा अजीब तो लगेगा, लेकिन शराबप्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है. कोलकाता में अब घर बैठे मात्र 10 मिनट में शराब की डिलीवरी पा सकते है. ये सर्विस एक स्टार्टअप कंपनी ने शुरू की है. देश के अन्य महानगरों में अभी सभी लोगों को 10 मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है, लेकिन कोलकाता में रहने वाले लोग ऑनलाइन ऑर्डर करके 10 मिलट में शराब की डिलीवरी पा सकते है.

ऐसी सर्विस अभी कहीं और नहीं

पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों ने कोविड महामारी के दौरान शराब की होम डिलीवरी की मंजूरी दी. हालांकि अभी तक शायद ही कहीं 10 मिनट में शराब की डिलीवरी की सर्विस उपलब्ध है. इनोवेंट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के फ्लैगशिप ब्रांड बूजी (Booozie) का भी यही दावा है कि वह 10 मिनट में शराब डिलीवर करने वाला भारत का पहला प्लेटफॉर्म है. कंपनी ने बयान में बताया कि पश्चिम बंगाल स्टेट एक्साइज डिपार्टमेंट से मंजूरी मिलने के बाद कोलकाता में ये सर्विस लॉन्च की गई है.

इस तरह काम करता है बूजी

बयान में कहा गया है, ‘बूजी एक डिलीवरी एग्रीगेटर है, जो नजदीकी दुकान से शराब पिक करता है और इनोवेटिव एआई (AI) का इस्तेमाल कर ग्राहकों को 10 मिनट में डिलीवर कर देता है. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ग्राहकों के व्यवहार और उनके ऑर्डर करने के पैटर्न का पहले ही अनुमान लगा लेता है.’ कंपनी ने कहा कि उसने बी2बी लॉजिस्टिक मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म तैयार किया है. यी डिलीवरी की लागत को कम से कम करने में मदद करेगा. इसके अलावा यह बूजी को एक किफायती प्लेटफॉर्म भी बनाएगा.

सीईओ ने दूर की ये चिंताएं

बूजी के को-फाउंडर एवं सीईओ विवेकानंद बालीजेपल्ली ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘हम पश्चिम बंगाल सरकार के द्वारा एग्रीगेटर्स के लिए दरवाजे खोलने का स्वागत करते हैं. यह कदम कंज्यूमर डिमांड और बाजार की मौजूदा सप्लाई की खाई को पाटने में मददगार होगा.’ उन्होंने ये भी कहा कि शराब की डिलीवरी से जो आम चिंताएं जुड़ी हैं, जैसे कम उम्र के लोगों को मिल जाना, मिलावट, मात्रा से अधिक सेवन कर लेना आदि को पहले ही दूर किया जा चुका है.

इसे भी पढ़ें: गैर-कश्मीरियों की हत्या से सहमे लोगों ने शुरू किया पलायन, शाह व डोभाल आज करेंगे बैठक

Related Articles

Back to top button