JharkhandLead NewsRanchi

रांची के डिबडीह में बनेगा कम्युनिटी हॉल, लोग कर सकेंगे छोटे-मोटे आयोजन

Ranchi: राजधानी को स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर रांची नगर निगम रेस है. एक के बाद निर्माण कार्य किए जा रहे हैं. जिससे कि राजधानी के लोगों के अलावा बाहर के लोगों के सामने भी एक अच्छी छवि बन सके. इसी कड़ी में वार्डों में कम्युनिटी हॉल बनाने का काम नगर निगम कर रहा है. अब वार्ड 36 के डिबडीह भगत कोचा में कम्युनिटी हॉल का निर्माण कराया जा रहा है. जिसका इस्तेमाल वहां रहने वाले लोग छोटे-मोटे कार्यक्रम के लिए कर सकेंगे.

45 लाख में होगा निर्माण

भगतकोचा में कम्युनिटी हॉल का निर्माण 45,09,337 रुपए में कराया जाएगा. छह महीने में इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. बताते चलें कि रांची नगर निगम वार्डों में कम्युनिटी हॉल का निर्माण करा रहा है. जिसमें वार्ड पार्षद का आफिस और हेल्थ सेंटर भी खोले जा रहे है. इससे लोगों को काफी राहत मिली है.

इसे भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव : हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को वोटिंग, 8 दिसंबर को नतीजे

Related Articles

Back to top button