Lead NewsNational

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा- कोरोना काल के बावजूद हमने 2 साल से टैक्स नहीं बढ़ाया

New Delhi : लोकसभा में वर्ष 2022 का बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. हमने 2 साल से इनकम टैक्स नहीं बढ़ाया है और लोगों पर कोरोना काल के बावजूद टैक्स नहीं बढ़ा है ये सबसे बड़ी राहत है. लोगों पर महामारी के बाद नए टैक्स नहीं लगाए गए हैं जबकि विश्व के कई देश ऐसा कर रहे हैं.

उन्होंने माना कि हॉस्पिटेलिटी सेक्टर कठिनाई से जूझ रहा है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का स्पष्ट निर्देश है कि आम लोगों पर टैक्स का बोझ ना बढ़ाया जाए. लिहाजा कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद हमने 2 साल से इनकम टैक्स नहीं बढ़ाया है.

इसे भी पढ़ें : केंद्रीय कोयला मंत्रालय ने दी सहमति, विस्थापितों को एक करोड़ रुपये तक का कॉन्ट्रैक्ट मिलने का मार्ग प्रशस्त

जेपी नड्डा ने कहा सभी वर्गों पर दिया गया ध्यान

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ये आम लोगों का बजट है और इसमें सभी वर्गों पर ध्यान दिया गया है. पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों को इस बजट से फायदा होगा. उत्तर पूर्व के राज्यों के लिए बजट में जो प्रावधान किए गए हैं वो काफी प्रशंसनीय हैं. किसानों के लिए भी ये बजट काफी उल्लेखनीय है और एमएसपी पर किसानों से रिकॉर्ड खरीदारी की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : BIG NEWS : पूर्व IPS के घर पर Income Tax Raid, घर के बेसमेंट में बने 600 लॉकरों से करोड़ों रुपये मिले

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, एमएसपी पर गारंटी कानून बनना चाहिए

किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार डिजिटल इकोनॉमी की तो बात कर रही है लेकिन ये नहीं बता रही कि किसानों की आय कैसे बढ़ेगी. एमएसपी पर गारंटी कानून बनना चाहिए और सरकार बताए कि वो कितनी खरीद करेगी.

इसके अलावा गन्ने का भुगतान डिजिटल तरीके से करने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है और इस पर कोई ठोस कदम उठना चाहिए. सामान्य तौर पर किसानों की बेहतरी के लिए सरकार ने क्या किया है या करने वाली है, इसका खाका सामने आना चाहिए.

इसे भी पढ़ें :  बिहार : नगर परिषद की छापेमारी, 6 किलो प्लास्टिक की थैली बरामद

Related Articles

Back to top button