JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNationalNEWSRanchiSportsTOP SLIDERTop StoryWorld

FIH HOCKEY OLYMPIC QUALIFIERS 2024 RANCHI: चेक गणराज्य को एकतरफा मुकाबले में चिली ने 6-0 से रौंदा

Ranchi: एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर्स के दूसरे दिन पहला मैच चेक गणराज्य और चिली के बीच हुआ. इसमें चिली ने चेक गणराज्य को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से रौंद डाला. शनिवार को जर्मनी के हाथों 3-0 से हारने वाली चिली टीम ने आज बेहतर खेल दिखाया.
इसे भी पढ़ें: FIH HOCKEY OLYMPIC QUALIFIERS 2024 RANCHI: भारत को 1-0 से पराजित कर मिशन ओलंपिक की राह पर अमेरिकन टीम

मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गये इस मैच में कप्तान मेनुएला उरोज ने दो गोल दागे. साथ ही मारिया मलडोनाल्डो, एंटोनियो मोराल्स, केमिला और हेरम ने 1-1 गोल किया. चिली टीम के कैप्टन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मौके पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी, हॉकी झारखंड के विजय शंकर सिंह सहित अन्य भी उपस्थित थे. अब आज अगला मैच जापान- जर्मनी, अमेरिका- इटली और भारत- न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है.

Related Articles

Back to top button