Corona_UpdatesGiridih

#Lockdown कराने पहुंची गिरिडीह पुलिस की टीम पर हमला, पथराव की भी कोशिश

Giridih: देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की गयी है. जिसे लेकर कई तरह के दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं. वहीं लॉकडाउन का अनुपालन कराने की जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन पर है.

लेकिन गिरिडीह में लॉकडाउन कराने पहुंची पुलिस पर ही हमला किये जाने की खबर है.

इसे भी पढ़ेंः#FightAgainstCorona : सांसद आदर्श ग्राम महिलौंग में बाहरी लोगों की नो एंट्री, गांव की सीमा पर हुई नाकेबंदी

लॉकडाउन का अनुपालन कराने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. यह घटना बुधवार को जिले के तीसरी थाना क्षेत्र के पलमरुआ गांव स्थित मदरसा के पास  हुई.

बताया जा रहा है कि शरारती तत्वों ने अफवाह फैलाकर पुलिस को घेर लिया. पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की गयी. पुलिस पर पथराव की भी कोशिश की गयी. बाद में मौके से हमलवार फरार हो गया.

क्या है मामला

पुलिस को सूचना मिली थी कि पलमरुआ गांव मदरसा में एक साथ 50-60 बच्चों को बैठाकर पढ़ाया जा रहा है. एक साथ बैठाकर पढ़ाने से रोकने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया. जवानों के साथ हाथापाई भी की गई. और लोगों ने पथराव की भी कोशिश की थी. लेकिन इससे पहले मौके पर अतिरिक्त पुलिस पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया.

पुलिस के ऊपर हमला करने वाला हुआ फरार

घटना के बाद पुलिस की टीम ने इसकी सूचना पुलिस के वरीय अधिकारी को दी. उसके बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल पहुंची. जब तक पुलिस पूरी तैयारी के साथ पहुंची तो हमलावर फरार हो चुके थे.

न्यूज विंग की अपील

देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि तमाम नागरिक संयम से काम लें. इस महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक उन निर्देशों का अवश्य पालन करें जो सरकार और प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे हैं.

इसमें सबसे अहम है खुद को सुरक्षित रखना है. न्यूज विंग की आपसे अपील है कि आप घर पर रहें. इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे.

इसे भी पढ़ेंःएमपी के पूर्व CM कमलनाथ की PC में मौजूद रहा पत्रकार भी कोरोना से संक्रमित,  सभी साथी रहेंगे क्वारनटीन में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button