
Ramgarh: बिजुलिया तालाब स्थित ब्रह्मर्षि धर्मशाला से सटे पेप्सीको के विभिन्न ब्रांडों के कई गोदामों में से एक में शनिवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई, जिससे गोदाम में रखे लगभग एक करोड़ से अधिक का सामान जलकर राख हो गया. आग लगने की घटना की तत्काल मिली जानकारी के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि शुरू में पेप्सिको के चार गोदाम में से एक गोदाम में लगी जो बाद में दूसरे गोदाम तक भी पहुंच गई. इस बीच दुकान के मालिक संतोष कुमार ने बताया की पेप्सीको का गोदाम है. इस गोदाम में लगभग एक करोड़ का सामान रखा हुआ था. शुरूआती तौर पर आग शॉर्ट सर्किट से लगी होने की संभावना जताई जा रही है. आग लगने की घटना से आस-पास के रहने वालों के बीच दहशत का माहौल है.
इसे भी पढ़ें: चतरा: अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस ने चलाया अभियान, 3 भट्ठी को किया ध्वस्त,700 किलो जावा महुआ और 50 लीटर शराब जब्त




