JharkhandLead NewsRanchi

दुर्ग से पटना के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 5 नवंबर से गोवा के लिए साप्ताहिक ट्रेन

Ranchi : रेलवे बोर्ड की ओर से ट्रेनों का परिचालन सामान्य किया जा रहा है. त्योहार सीजन के कारण भी यात्रियों की भीड़ में इजाफा हुआ है. जिसका असर ट्रेनों के परिचालन में देखा जा रहा है. रेलवे बोर्ड की ओर से लगातार ट्रेनों की संख्या बढ़ायी जा रही है. इसी क्रम में रेलवे बोर्ड की ओर से ट्रेन संख्या 0889 और 08892 दुर्ग-पटना दिवाली छठ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया. परिचालन मंगलवार से शुरू हुआ. दुर्ग पटना फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन मंगलवार को खुली. ट्रेन दुर्ग से छह नवंबर को प्रस्थान करेगी.  ट्रेन संख्या 08892 पटना-दुर्ग दिवाली छठ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन तीन व सात नवंबर को पटना से प्रस्थान करेगी.

इसे भी पढ़ें : JPSC Result: भाजपा का वार, कहा- हो गया खेला, सरकार कराये जांच

रांची से गुजरेगी ट्रेन

दुर्ग से चलने के बाद ट्रेन शाम 7:25 में रांची रेलवे स्टेशन पहंचेगी. पटना से दुर्ग जाने के क्रम में यह शाम 4:40 बजे पहुंचकर 4:50 में खुलेगी. पटना से खुलते वक्त ये ट्रेन जहानाबाद, कोडरमा, गोमो, बोकारो स्टील सिटी, मुरी, रांची, हटिया, राउरकेला, रायगढ़, विलासपुर, रायपुर होते हुए दुर्ग जायेगी. वापसी इन्हीं स्टेशनों से होगी. ट्रेन में एसएलआर के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 3 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 9 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 4 कोच, वातानुकूलित 2-टियर का 1 कोच एवं वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 1 कोच हैं.

5 नवंबर से गोवा के लिए साप्ताहिक ट्रेन

वहीं रेलवे बोर्ड की ओर से देवघर के जसीडीह रेलवे स्टेशन से चलकर वास्कोडिगामा (गोवा) जाने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया जायेगा. पूर्ण आरक्षित इस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का नियमित परिचालन वास्को द गामा (गोवा) से पांच नवंबर,शुक्रवार और जसीडीह से आठ नवंबर, सोमवार से किया जायोगा. वहीं, पटना सियालदाह स्पेशल ट्रेन का परिचालन भी शुरू हो गया है. ट्रेन संख्या 03766 और 03765 का परिचालन इस क्रम में ईस्टर्न रेलवे जोन ने शुरू किया गया है. दोनों तरफ से परिचालन के क्रम में ट्रेन जसीडीह और मधुपूर से होकर गुजरेगी.

इसे भी पढ़ें : IBPS : बैंक ऑफ इंडिया सहित इन बैंकों में निकली स्पेशलिस्ट ऑफिसर की बंपर भर्ती, 23 नवंबर अंतिम तिथि

Related Articles

Back to top button