
Ranchi : रांची डिवीजन में रेलवे अपना वाटर प्लांट लगाएगा. इससे रांची डिवीजन को पानी के लिए दूसरे डिवीजन पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. यह वाटर प्लांट खुद की जरूरत के साथ तीन अन्य डिवीजन आद्रा, चक्रधरपुर और धनबाद डिवीजन को भी कवर करेगा. इससे एक ओर जहां रेलवे का खर्च बचेगा. वहीं प्लांट के चालू होने से सैकड़ों लोगों को रोजगार भी मिलेगा. गर्मी के दिनों में पानी के लिए जो परेशानी होती थी उससे निजात मिल जाएगी. साथ ही पानी की किल्लत नहीं होगी.
इसे भी पढ़े- आरटीआई से ना सूचना देंगे और ना भ्रष्टाचार होगा उजागर
सीसीएल देगा जमीन
सीसीएल के साथ मिलकर रेलवे वाटर प्लांट लगाएगा. इसके लिए रेलवे के आईआरसीटीसी अधिकारी ने प्लांट लगाने के लिए जमीन की मांग की थी. यह जमीन रामगढ़ के अरगड्डा में सीसीएल की ओर से उपलब्ध कराई जा रही है. इसे लेकर अधिकारियों ने साइट का भी इंस्पेक्शन कर लिया है. प्लांट लगाने को लेकर हरी झंडी मिल चुकी है. जैसे ही जमीन को लेकर सीसीएल सहमति देगा प्लांट का काम शुरू कर दिया जाएगा.
इसे भी पढ़े- भूमि अधिग्रहण बिल पर विपक्ष ने फूंका बिगुल, हेमंत ने कहा – जनता पर थोपा जा रहा काला कानून
आसपास के डिवीजनों में भी होगी सप्लाई
रांची डिवीजन में वाटर प्लांट लगने से रेल नीर की सप्लाई बेहतर होगी. वहीं स्टेशन और ट्रेन में भी इसकी रेगुलर सप्लाई होगी. आसपास के डिवीजन को भी पानी की सप्लाई करने की योजना है. इससे लोगों को पीने के लिए साफ और स्वच्छ पानी मिलेगा. साथ ही लोकल एरिया में बॉटलिंग से रेलवे का काफी खर्च भी बचेगा. आसपास के डिवीजन में राउरकेला, टाटानगर, चांडिल, चक्रधरपुर, कोडरमा, धनबाद, हजारीबाग, बरकाकाना को भी कवर किया जाएगा.
इसे भी पढ़े- साईनाथ, राय और इक्फाई यूनिवर्सिटी के कुलपति की योग्यता यूजीसी गाइडलाईन के अनुरूप नहीं
ट्रेनों में पानी की नहीं होगी समस्या
वाटर प्लांट के लगने से ट्रेनों में जो पहले पानी की किल्लत होती थी वो किल्लत अब नहीं होगी. ट्रेन में पानी के लिए यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा .
रोज एक लाख लीटर मिनरल वाटर होगा प्रोड्यूस
रेल नीर के इस प्लांट से हर दिन एक लाख लीटर मिनरल वाटर प्रोड्यूस होगा. इसके अलावा बॉटलिंग और पैकेजिंग भी वहीं पर की जाएगी. इसके बाद कार्टून में भरकर अलग- अलग डिवीजन में सप्लाई कर दिया जाएगा.
इसे भी पढ़े- जहर खाकर मरी लड़की के पिता से पुलिस ने वसूले 15 हजार!
गर्मी के दिनों में नहीं होगी पानी की परेशानी
गर्मी के दिनों में स्टेशन पर लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. वाटर प्लांट लगने से अब ऐसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. रांची आईआरसीटीसी के मैनेजर युगराज ने इस संबंध में बताया कि सीसीएल के साथ मिलकर हमलोग वाटर प्लांट लगाने जा रहे हैं. इसके लिए हमारे अधिकारी लगातार सीसीएल के संपर्क में हैं. प्लांट के लगने से डिवीजन में पानी की सप्लाई रेगुलर होगी. इसके अलावा दूसरी कंपनियों के पानी की बिक्री पर भी रोक लगेगी.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




