JharkhandRanchi

देश का बेड़ा गर्क करने पर तुली है भाजपा सरकारः कांग्रेस

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा के घड़ा फोड़ कार्यक्रम को मीडिया में बने रहने के लिए सस्ती लोकप्रियता बताया है. प्रदेश प्रवक्ताओं ने कहा कि देश की मौजूदा हालात, बढ़ती महंगाई और केंद्र सरकार की गलत नीतियों तथा लापरवाह रवैये के कारण कोरोना संक्रमण से लाखों लोगों की हुई मौत पर भाजपा नेताओं को रोना चाहिए. इन्हीं भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं के गलत निर्णय के कारण देश की बागडोर ऐसे हाथों में चली गयी है. जिससे आज पूरे देश का बेड़ा गर्क होता जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : लखनऊ में जिस प्रदर्शन में शामिल हुईं थीं प्रियंका गांधी उसको लेकर मामला दर्ज

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने कहा कि पाप का घड़ा तो केंद्र में बैठे भाजपा नेताओं का भर चुका है. जिस तरह से देश की गरीब जनता की परेशानी और दर्द की अनदेखी करते हुए लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है, वह अपने आप में दुर्भाग्यपूर्ण है. केंद्र सरकार लगातार अपना खजाना भर रही है और इसका लाभ सिर्फ पूंजीपति मित्रों को मिल रहा है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि पाप का घड़ा तो भाजपा नेताओं के घमंड और दंभ का भर चुका है. प्रदेश प्रवक्ता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल में भी झारखंड जैसे पिछड़े राज्यों को मदद नहीं करने वाले भाजपा नेताओं के पाप का घड़ा भर चुका है और अब ऐसे नेताओं को सबक सिखाने का समय आ गया है.

अपने पाप का घडा फोड़ रही है भाजपाः राजद

झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि भाजपा ने स्वयं जो पाप किया है और कर रही है, पाप का घड़ा भी स्वयं फोड़ कर अपने गुस्से का इजहार कर रही है. भाजपा को झारखंड सरकार को वायदा याद दिलाने के पूर्व भाजपा द्वारा किये गये अपने वायदों को भी याद करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें :दूल्हे के गले में वरमाला डालते समय हर्ष फायरिंग, दुल्हन को ही लग गयी गोली

Related Articles

Back to top button