
Giridih : जिले में कई थानेदारों का तबादला किया गया. शनिवार को नए थाने में प्रभारियों को पदस्थापित किया गया. गिरिडीह एसपी अमित रेणु द्वारा किए गये तबादले का एक बड़ा कारण जिले में बढ़ते आपराधिक घटनाओं को बताया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : देश का बेड़ा गर्क करने पर तुली है भाजपा सरकारः कांग्रेस
गिरिडीह एसपी अमित रेणु द्वारा शनिवार को छह पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. जारी लिस्ट के अनुसार जिले के निमियाघाट थानेदार विकास पासवान को हटाकर ताराटांड थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया.
ताराटांड थाना प्रभारी दशरथ जामुदा को पुलिस लाइन भेज दिया गया है. जबकि डुमरी थाना के पुलिस पदाधिकारी गोपाल महतो को निमियाघाट का नया थाना प्रभारी बनाया गया.
डुमरी थाना के एसआई प्रेम कुमार को सरिया का थाना प्रभारी बनाया गया. बताते चलें कि सरिया के थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात के खिलाफ लगातार कई शिकायतें मिल रही थी. लिहाजा, सरिया थाना का नया थाना प्रभारी प्रेम कुमार को बनाया गया है.
नई लिस्ट में पूर्व थाना प्रभारी को लेकर कोई जिक्र नहीं है. जबकि थानसिंहडीह के ओपी प्रभारी मनोज चैधरी को भी पुलिस लाइन में योगदान देने का निर्देश दिया गया है. साइबर थाना के एसआई शकील अहमद को थानसिंह ओपी का नया प्रभारी बनाया गया है. तबादले के बाद नए थाना प्रभारियों को 24 घंटे के भीतर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.
इसे भी पढ़ें :सिर्फ 499 रुपये में बुक करें Ola का शानदार Electric स्कूटर, एक चार्ज में चलेगा 150 km




