JharkhandRanchi

बहू की हत्या के आरोप में जेल में बंद ससुर की मौत

Ranchi: बहू की हत्या के आरोप में एक सप्ताह पहले सरेंडर करने वाले कैदी की मौत का मामला सामने आया है. तेनुघाट उपकारा में बंद बंधु ठाकुर एक सप्ताह पूर्व एसीजीएम के कोर्ट में सरेंडर किया था. तब से तेनुघाट उपकारा में बंद था. अचानक तबीयत बिगड़ने पर तेनुघाट स्थित अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

बंधु ठाकुर पर दो वर्ष पूर्व बहू की हत्या करने का आरोप में मुकदमा दर्ज है. परिजनों के अनुसार गुरुवार को बंधु ठाकुर से मिलने पत्नी, बेटी और दामाद पहुंचा तो समय खत्म होने की बात कहकर मिलने नहीं दिया गया. शनिवार को सूचना मिली कि बंधु ठाकुर की मौत हो गई है. जेलर के अनुसार अधिक उम्र होने के वजह से सांस लेने की परेशानी थी. कैदी को जेल के अन्दर बने अस्पताल में रखा गया था. गुरूवार की रात तबीयत बिगड़ने पर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ें :  गंगा नदी में सेल्फी लेने के चक्कर में 5 युवक डूबे, दो को ग्रामीणों ने बचाया, 3 लापता

Related Articles

Back to top button