
Nawada : जिले के कौवाकोल थाना क्षेत्र का मामला है जहां एक पिता प्रेम विवाह करने वाली बेटी और दामाद का दुश्मन बन बैठा है. बेटी ने आरोप लगाया है कि पिता हम दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. इसे लेकर लड़की ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है जिसमें उसने अपना नाम जानवी बताया है.
लड़की का कहना है कि उसने नवादा कोर्ट से कागज बनाकर जिले के ही सोमनाथ मंदिर में प्रेम विवाह किया हैं. उसके पास शादी से संबंधित कोर्ट का भी कागज है.
इसके बाद भी मेरे पिता मुझे और मेरे पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. लड़की ने ये वीडियो जारी कर प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसके और उसके पति की रक्षा की जाएं.
इसे भी पढ़ें:झारखंड में मॉब लिंचिंग पर सश्रम आजीवन कारावास और 25 लाख तक का दंड, विधानसभा ने बनाया कानून
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार कदहर गांव निवासी अविनाश चंद्र की पुत्री जानवी राज का प्रेम प्रसंग बलराजी गांव निवासी महेंद्र प्रसाद के पुत्र रोहित राज से चल रहा था.
इन्होंने 17 दिसंबर को कोर्ट से कागज बनाकर मंदिर में प्रेम विवाह किया. प्रेम विवाह के बाद 19 तारीख को लड़की के पिता ने जान मारने की धमकी दी.
इसके बाद लड़की ने 20 तारीख को अपनी पूरी प्रेम कहानी सुनाते हुए 29 सेकंड का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. लड़की ने वीडियो में कहा कि मैं रोहित के साथ ही रहना चाहती हूं. लेकिन मेरे पिता हमें जान मारने की धमकी दे रहे हैं.
इसे भी पढ़ें :NDA, NA 2 Result 2021 का रिजल्ट जारी, निभा भारती ने किया टॉप, देखें Topper List




