JharkhandKoderma

खतियानी और सीएनटी जमीन पर कब्जा दिलाने के खिलाफ कोडरमा गांधी चौक पर अनशन शुरू

Koderma: खतियानी जमीन से अनुमण्डल पदाधिकारी के द्वारा मजिस्ट्रेट बहाल कर पुलिस फोर्स लगाकर नाजायज घेरा बन्दी करा देने के बाद भुक्तभोगी अनुसूचित जाति के प्रसादी दास ने सपरिवार सोमवार से गांधी चौक के समक्ष अंशन शुरू किया है. झारखंड सरकार के नाम खुला पत्र में बताया गया था कि कोडरमा मौजा के खाता न 44 में जगन चमार, भुक्तभोगी के दादा के नाम से दर्ज है. प्रसादी विकलांग व्यक्ति है. प्रसादी दास के अलावा उस जमीन का हकदार उनके एक विधवा भाभी और एक पूर्णतः  विकलांग और नावल्द भाई हैं. खुला पत्र के अनुसार उक्त जमीन के  प्लाट न 3787, 3781 कुल रकवा 14 डिसमल जमीन 2015 में  केवाला स 3168 फर्जी केवाला के माध्यम से प्राप्त कर अपने प्रभाव से बगैर दाखिल खारिज कराए अनुमण्डल पदाधिकारी ने उनके आदेश संख्या 0357/गोपनीय के द्वारा दण्डाधिकारी नियुक्त कर पुलिस बल भेजकर कब्जा करवा दिया. जबकि गरीब निःसहाय अनुसूचित जाति के प्रसादी दास ने उपायुक्त कोडरमा को आवेदन देकर सीएनटी की जमीन बचाने के लिए गुहार लगाया था पर कोई सहयोग नहीं मिला. फलतः आज 5 सदस्यों के साथ कोडरमा गांधी मूर्ति के पास आमरन अनशन शुरु कर दिया. अनशन से पहले जुलूस निकाल कर नगर भ्रमण किया गया.सीपीआई (एम) के जिला सचिव असीम सरकार और सीपीआई (माले) के जिला सचिव राजेन्द्र मेहता, सीपीआई के जिलामंत्री प्रकाश रजक आमरन अनशन का समर्थन किए. नगर भ्रमण के दौरान प्रसादी दास को न्याय दो, सीएनटी कानून के खिलाफ खतियानी जमीन को मजिस्ट्रेट बहाल कर गरीब अनुसूचित जाति के प्रसादी दास को बेदखल करने वाला अनुमण्डल पदाधिकारी पर कारवाई करो, अनुसुचित जाति विरोधी एसडीओ पर कारवाई करो के नारे लगाए.

इसे भी पढ़ें : कैबिनेट की बैठक कल, राज्यकर्मियों को मिल सकता है पुरानी पेंशन योजना का तोहफा

 

Related Articles

Back to top button