National

 किसानों ने हरियाणा के कई टोल प्लाजा फ्री कराये, पुलिस ड्रोन से रख रही है नजर

सोनीपत में किसान यूनियन नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने एक बयान जारी कर कहा कि हमने सिर्फ सिम पोर्ट करने को कहा है. मॉल और टावर पर धरने लगाने या तोड़फोड़ करने के लिए नहीं बोला.

NewDelhi :  आज 17वें दिन भी केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी रहा. जान लें कि तीनों कानूनों को रद्द करने की मांग पर अड़े किसान दिल्ली बॉर्डर पर डटे हुए हैं और आंदोलन तेज कर दिया है. खबर है कि किसानों ने हरियाणा के कई इलाकों में टोल प्लाजा बंद कर दिये और उसे आने-जाने के लिए फ्री कर दिया है.

शनिवार सुबह किसानों ने हरियाणा के अंबाला में शंभू टोल प्लाजा को बंद करवाया. टोल कर्मियों का कहना है कि  रात 12 बजे से टोल फ्री हो गया है. कुछ किसान आये थे और यह किसान आंदोलन के लिए किया गया है. हमें अभी तक कोई आदेश नहीं मिला है कि यह कब तक जारी रहेगा वाहन चालकों को टोल नहीं देने दिया गया.

इसे भी पढ़ें : FICCI की एजीएम : मोदी के भाषण में किसानों पर फोकस, कहा, हमारी नीतियां किसानों की आय बढ़ायेगी

किसानों ने टोल के पास धरना दिया, सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

जींद में खटकड़ और बद्दोवाल टोल भी फ्री करवाये गये हैं. मुरथल टोल से भी वाहनों को बिना टोल दिये  निकाला गया. घरौंडा टोल और पंचकूला में चंडीमंदिर टोल प्लाजा को भी किसानों ने फ्री करवाया. भिवानी में किसान संगठनों ने चरखी दादरी रोड पर कितलाना टोल को फ्री करवाया गया. किसानों ने टोल के पास धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

मौके पर डीएसपी वीरेन्द्र भारी पुलिस बल के साथ मौजूद थे. केएमपी का मुख्य टोल प्लाजा भी फ्री करवा दिया गया है. केजीपी और केएमपी पर भारी पुलिस बल मौजूद है.  किसानों के आंदोलन के कारण कुंडली-पलवल-मानेसर एक्सप्रेस हाईवे पर लंबा जाम लगा है.

इसे भी पढ़ें : किसान आंदोलन 17 दिन भी जारी, दिल्ली में हिंसा की आशंका… अमित शाह ने हाईलेवल मीटिंग की

टोल फ्री करते समय कोई भी सड़क जाम नही करेगा

सोनीपत में किसान यूनियन नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने एक बयान जारी कर कहा कि हमने सिर्फ सिम पोर्ट करने को कहा है. मॉल और टावर पर धरने लगाने या तोड़फोड़ करने के लिए नहीं बोला. चढूनी ने कहा कि टोल फ्री करते समय कोई भी सड़क जाम नही करेगा. मॉल पर कोई हंगामा नहीं करना है. ऐसा करने से शरारती तत्व आ जायेंगे और किसानों का आंदोलन खराब  बदनाम होगा.

आंदोलनरत किसानों ने फरीदाबाद टोल प्लाजा को भी बंद कर दिया. वहां से गाड़ियां बिना टोल दिये पास कर रही हैं. सूत्रों के अनुसार किसानों का एक जत्था दिल्ली की ओर रवाना हुआ है.  दिल्ली-जयपुर राजमार्ग को भी बंद करने की कोशिशों के तहत दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गयी है. फरीदाबाद में किसानों के आंदोलन को देखते हुए 3500 पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं. प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ड्रोन से नजर रख रही है.

 बता दें कि सरकार की ओर से किसानों को मनाने की अब तक की सारी कोशिशें नाकाफी साबित हुई हैं. हालांकि, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को किसान यूनियनों से सरकार के प्रस्ताव पर विचार करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि सरकार बातचीत के लिए तैयार है.

इसे भी पढ़ें : फर्जी कंपनियां सरकार के रडार पर, दो माह में 1.63 लाख जीएसटी रजिस्ट्रेशन रद्द, चार CA गिरफ्तार

 

Related Articles

Back to top button