HazaribaghJharkhand

हज़ारीबाग: मंडल अध्यक्ष की दौड़ में राजेंद्र गुप्ता ने मारी बाजी, तीन लोग थे रेस में

Hazaribagh : बड़कागांव, पश्चिमी मंडल में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष की दौड़ में तीन भाजपा नेता शामिल थे. जिसमें मुख्य रूप से राजेंद्र गुप्ता, अरुण मालाकार एवं राजेश श्रीवास्तव रेस में थे. लेकिन राजनीतिक जोड़-तोड़ के कारण अरुण मालाकार व राजेश गुप्ता पिछड़ गये. और अंततः राजेंद्र गुप्ता ने बाजी मार ली.

इन्हें भाजपा के जिला कमेटी द्वारा बड़कागांव पश्चिमी मंडल के भाजपा अध्यक्ष के रूप में अनुशंसा किया गया. राजेंद्र गुप्ता भाजपा में 1995 में साधारण कार्यकर्ता के रूप में शामिल हुए थे. 2000 में पंचायत अध्यक्ष व 2010 में प्रखंड कोषाध्यक्ष बने. 2017 में उन्हें पुनः प्रखंड कोषाध्यक्ष बनाया गया था. वर्तमान में श्री गुप्ता सक्रिय सदस्यता अभियान के मंडल प्रभारी थे.

इनके अध्यक्ष बनने पर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, जिला परिषद सदस्य टुकेश्वर राम, बालेश्वर महतो ,बालेश्वर कुमार, संजय गुप्ता, अरुण मालाकार, नरसिंह प्रसाद ,पूनम साहू, रामपति राम, इंद्र भूषण, गोपाल प्रजापति, मनोज विश्वकर्मा, राहुल सिंह, यमुना महतो, विनोद ठाकुर , मोहन साव, कृष्णा प्रसाद, कालीचरण साव, प्रदीप महतो ,सागर यादव, मोहन साहू , जयनारायण प्रसाद,शिबू कुमार उदय कुमार मनीष पांडेय आदि ने बधाई दी है.

Related Articles

Back to top button