
Chaibasa : राजस्व ग्राम बरकुंडिया में ग्रामीण प्रभारी मुंडा हाड़ो बुड़ीउली की अध्यक्षता में और ग्राम दियुरी सतीश बुडीउली की उपस्थिति में ग्रामसभा की बैठक रविवार को हुई. इसमें पारंपरिक पर्व त्योहारों में डीजे या अन्य वाध यंत्रों को बजाने और निर्धारित समय में बंद करने पर विचार किया गया. साथ ही आज-कल हर गांव में हो रहे नशापान को गांव में पूर्णरूप से बंद करने और डायन बिसाही के नाम हत्या और हो रहे अपराध पर अंकुश लगाने की रणनीती बनी. ग्रामसभा में मुफस्सिल थाना प्रभारी पवन कुमार पाठक भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है. किसी तरह की शिकायत होने पर संपर्क करें. युवाओं को नशापान से दूर रहने की सलाह दी और समाज के नवनिर्माण में योगदान देने की अपील की. डायन विसाही जैसे कुप्रथाओं को जड़ से मिटाने में योगदान दें. युवा को जागरूक और नौकरी के लिए सजग रहने का आह्वान किया
ये थे मौजूद
इस मौके पर गुलिया कुदादा, जय किशन बुड़ीउली, रमाय बुड़ीउली, गोसा बुड़ीउलि, सिदिऊ बुड़ीउली, बीर सिंह बुड़ीउली, गुरुचरण बुड़ीउली, शायम कुदादा आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- चूल्हे के बगल में दरवाजा पेंट कर रही महिला आग से झुलसी, हालत गंभीर




