Jamshedpur

चूल्हे के बगल में दरवाजा पेंट कर रही महिला आग से झुलसी, हालत गंभीर

Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर की रहने वाली 40 वर्षीय रानी हेंब्रम दरवाजा  पेंट करते समय चूल्हे की चपेट में आकर झुलस गई. घरवालों की नजर पड़ते ही किसी तरह आग पर काबू पाकर उसे इलाज के लिए आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल लाया गया. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

घर की कर रही थी सफाई

बताया जाता है कि दिवाली की तैयारियों को लेकर रानी घर की साफ-सफाई में जुटी थी. इस दौरान वह दरवाजा पेंट कर रही थी. उसके कपड़े में अचानक आग लग गई. पीछे घुमकर देखा तो उसके पूरे कपड़े ही जल रहे थे. रानी ने जब शोर मचाया तो उसके देवर की उसपर नजर पड़ी. उसने आनन-फानन में आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. हालांकि रानी के शरीर के कई हिस्से आग से जल चुके थे. आग को बुझाकर उसे अस्पताल पहुंचाया गया. उसकी गंभीर हालत देखते हुए एमजीएम के चिकित्सकों ने तुरंत उसका इलाज शुरू किया.

इसे भी पढ़ें- ये साइकिल है कमाल की, पैडल मारिये और आसमान में उड़ जाइये ! जानें कितनी है कीमत

 

 

Related Articles

Back to top button