
Jamshedpur: FIBA U- 18 महिला एशिया का आयोजन बीएफआई द्वारा बेंगलुरु में 5 सितंबर से 11 सितंबर तक होने जा रहा है. इस प्रतियोगिता में बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बीबा वर्कशॉप क्लिनिक 3 एवं 4 सितंबर को रखा है. इसमें देश के सभी राज्यों से भाग लेने के लिए बीएफआई क्वालिफाइड ऑफिशियल को बुलाया गया है. झारखंड स्टेट बास्केटबॉल एसोसिएशन की तरफ से बीएफआई रेफरी रामकुमार उपाध्याय एवं एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष को नॉमिनेटेड ऑफिशियल के रूप में भाग लेने के लिए अधिकृत किया गया है. राम कुमार उपाध्याय जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना में सहायक अवर निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं. इसकी जानकारी झारखंड स्टेट बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच जेपी सिंह ने दी है. झारखंड स्टेट बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष भरत सिंह, वरीय उपाध्यक्ष शिव शंकर सिंह, संयुक्त सचिव सुबोध कुमार एवं टेक्निकल चेयरमैन योगेश पांडे ने राम कुमार उपाध्याय को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है.




