
Ranchi: जिला बार एसोसिएशन की ओर से शनिवार को नए बार भवन में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान अधिवक्ताओं ने न्यायिक अधिकारियों के साथ होली मनाई. अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों ने एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. ढोलक की धुन पर अधिवक्ताओं ने होली के गाने गाए और जमकर डांस किया. एसोसिएशन के महासचिव संजय विद्रोही ने सभी को होली की शुभकामना दी. उन्होंने कहा कि होली जैसे पर्व में सभी लोग राग द्वेष भूलकर एक हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली लाए.

इसे भी पढ़ें: विधानसभा में होली मिलन: नहीं शामिल हुआ विपक्ष , सत्ता पक्ष के भी अधिकांश विधायक नदारद




