Jamshedpur

परसूडीह में लगे कैंप में 66 लोगों की हुई नेत्र जांच

Jamshedpur : कीताडीह सरना मार्शल क्लब में यूथ एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर के तत्वावधान में गुरूवारप को निः शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन कया गया. शिविर में कुल 66 लोगों के आंखों की जांच की गई. इस बीच कुछ मरीजों के आंखों का ऑपरेशन के लिए भी चयनित किया गया.

इन्होंने दिया सक्रिय योगदान

शिविर को सफल बनाने में यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष बहादुर किस्कू, कैंप कोऑर्डिनेटर एसआरके कमलेश, झामुमो जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा के मो. समद अंसारी, निजाम खान, नीता सरकार, द्रोपदी मुंडा, मो. अब्दुल रहीम खान, गुड़िया पात्रो, सरस्वती मोहंती, शेरू खान, सरस्वती सामंत, विक्की कांडिल, जोगिंदर दत्ता, मो. नौशाद, ममिता, जितेंद्र मिश्रा, तिमिर हेंब्रम, दलजीत कौर, राकेश ताती, आदि ने सक्रिय योगदान दिया.

Related Articles

Back to top button