
Ranchi: हजारीबाग के बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद से 4 अप्रैल को ईडी पूछताछ करेगी. वहीं उनके भाई अंकित साव से 5 अप्रैल को पूछताछ करेगी. हाल ही में अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के ठिकानों पर पीएमएलए 2002 के प्रावधानों के तहत 12 मार्च को रांची और हजारीबाग के 20 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. ईडी की ओर से जानकारी दी गई कि इस तलाशी अभियान के दौरान आपराधिक गतिविधियों के संबंध में कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं. जिसमें जबरन वसूली, लेवी की वसूली, अवैध बालू खनन और जमीन पर कब्जा करने से संबंधित साक्ष्य के अलावा करीब 35 लाख कैश जब्त किया गया है. इसके अलावा डिजिटल उपकरण, सर्किल ऑफिस के नकली स्टाम्प और बैंक के दस्तावेज बरामद किए गए. इसके बाद ईडी अंबा प्रसाद सहित तीन लोगो को समन भेजा था.
ईडी को मनी लॉड्रिग की मिली थी शिकायत
जानकारी के मुताबिक ईडी से विधायक अंबा प्रसाद को लेकर मनी लॉड्रिग की शिकायत की गई थी. शिकायत के आधार पर अंबा प्रसाद के खिलाफ दर्ज एफआईआर की जानकारी भी ईडी के अधिकारी ने मांगी थी. इसी आधार पर मंगलवार को ईडी की अलग अलग टीम रांची और हजारीबाग के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. ईडी की टीम अंबा प्रसाद के हजारीबाग के हुरहुरू स्थित आवास पहुंची है. विभिन्न कागजातों को खंगाला जा रहा है. साथ ही प्रॉपर्टी की भी जांच की जा रही है. विधायक के करीबी माने जाने वाले राजेंद्र साव के कानी बाजार स्थित घर में भी ईडी की टीम सुबह से ही छापेमारी कर रही है. इसके अलावे विधायक के चाचा और मामा के घर भी ईडी की टीम पहुंची है. ईडी की टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान मौजूद हैं.




