Crime NewsHazaribaghJharkhand

हजारीबाग : पुलिस की कार्रवाई में 154 किलो गांजा बरामद, गाड़ी छोड़ चालक फरार

Hazaribagh : गुप्त सूचना के आधार पर सदर डीएसपी महेश प्रजापति के नेतृत्व में मुफ्फसिल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते रांची-पटना स्थित चानो ओवरब्रिज के पास चेकिंग की. इस दौरान एक पिकअप वैन को जब्त किया गया. इस दौरान पुलिस को देखकर गाड़ी चालक गाड़ी छोड़कर फरार होने में सफल रहा. पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो बिना नंबर वाली गाड़ी के डाला के नीचे बने बॉक्स में 28 बड़ा पैकेट, जिसमें प्रत्येक पैकेट का वजन करीब पांच किलो और 15 छोटा पैकेट जिसमें प्रत्येक का वजन एक किलो पाया गया.

डीएसपी महेश प्रजापति की माने तो कुल 43 पैकेट में 154 किलो गांजा बरामद किया गया है. जिसका बाजार मूल्य 15 लाख के आसपास बताया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें :आदिवासी नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने राज्य को शर्मसार किया : भाजपा

Related Articles

Back to top button