
Dhanbad : भारतीय मजदूर संघ ( BMS ) धनबाद जिला कार्यसमिति की अहम बैठक धनबाद के पुलिस लाइन हीरापुर स्थित विश्वकर्मा भवन में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता बलदेव महतो ने की. बीएमएस के धनबाद बोकारो प्रदेश प्रभारी अशोक कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे. धनबाद जिले में संघ का कार्य सुचारू रूप से चले इसके लिए कार्य समिति के पदाधिकारी कार्य समिति के सदस्यों एवं आमंत्रित सदस्यों को प्रभार दिया गया. कार्य समिति के पदाधिकारी सदस्य एवं आमंत्रित सदस्यों में संघ के कुल 31 सदस्य शामिल हैं.
संघ में पदाधिकारी के रूप में मुख्य रूप से अध्यक्ष के रूप में बलदेव महतो, धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष के रूप में माधव सिंह, एवं अन्य में रीता सिंह, पुष्पा कुमारी, बालेश्वर प्रसाद, मोहर सिंह, धर्मजीत चौधरी, नीतू देवी, दीपक सिंह, ब्रजेश सिंह, दिलीप कुमार, समीर बाउरी, सुबाष सिंह, दयानंद पासवान, उमेश चंद्र मिश्रा, प्रह्लाद दुबे शामिल हैं.
जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में विक्रम भारद्वाज, जयदेव मंडल, डीके सिंह , पुष्पा देवी, शिवराज निकुंभ, राधेश्याम तिवारी, धीरज झा, विमल सरकार, लक्ष्मण दास, लक्ष्मण पासवान, लक्ष्मी नारायण सिंह, विपिन बिहारी, पंकज कुमार सिंह, रामचंद्र पासवान, मांहंगीलाल साहू मुख्य रूप से शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें:यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए रांची-नई दिल्ली राजधानी को मिला ISO प्रमाणपत्र
इस दौरान अध्यक्ष बलदेव महतो ने कहा कि वैसे तो सभी पदाधिकारियों पर बड़ी जिम्मेदारी है, लेकिन धनबाद पूरी तरह से कोलियरी क्षेत्र है. इसलिए धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के प्रभारी सह भारतीय मजदूर संघ धनबाद उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी बहुत अधिक बढ़ जाती है.
इसपर उपाध्यक्ष माधव सिंह ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वह उसे बखूबी निभाएंगे वर्षों से वे संघ का हिस्सा हैं. सदस्यों ने मजदूरों के हित में बात करने की बात कही.
इसे भी पढ़ें:ए ग्रेड धान 2070 रुपये प्रति क्विंटल खरीदेगी सरकार, कैबिनेट में 21 प्रस्तावों पर सहमति




