Corona_UpdatesJharkhandKoderma

कोडरमा में एक महिला और 70 वर्षीय पुरुष कोरोना संक्रमित

Koderma : जिले में एक बार फिर कोरोना का डर सताने लगा है. गुरुवार को एक महिला और 70 वर्षीय पुरुष कोरोना से संक्रमित मिले हैं. डॉ. शरद कुमार ने बताया कि मरकच्चो की 22 वर्षीया महिला को बीते रात से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. गुरुवार सुबह उसके परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर आये. जहां इलाज के साथ साथ कोरोना जांच की गयी. जिसमें उक्त महिला पॉजिटिव पाई गई है.

महिला को सदर अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है, वहीं झुमरीतिलैया के 70 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष मंगलवार को सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित होकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए आये थे.

इसे भी पढ़ें:ए ग्रेड धान 2070 रुपये प्रति क्विंटल खरीदेगी सरकार, कैबिनेट में 21 प्रस्तावों पर सहमति

उक्त बुजुर्ग का जरूरी इलाज करने के साथ-साथ कोरोना जांच आरटीपीसीआर से किया गया था. जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए.

जांच रिपोर्ट मिलते ही उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है. उक्त बुजुर्ग को उनके घर से अस्पताल लाया गया है. तीन दिन पहले भी कोडरमा की एक बच्ची कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थी.

इसे भी पढ़ें:सरकारी अस्पतालों की बदहाली दूर करने के बजाए सीएम के लिए BMW, मंत्रियों के लिए फॉर्च्यूनर गाड़ी की खरीद में लगी सरकारः कुणाल षाड़ंगी

Related Articles

Back to top button