Education & Career

#EXAM : 22 अप्रैल से नहीं होगी सीबीएसइ बोर्ड परीक्षाएं, वायरल लेटर है फर्जी

Ranchi: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) के नाम से एक लेटर सोशल मीडिया में घूम रहा है. यह लेटर लॉकडाउन के दौरान रद्द की गयी परीक्षा लेने को लेकर है.

सीबीएसइ के सेक्रेटरी अनुराग त्रिपाठी के नाम से जारी इस लेटर ने स्कूल, अभिभावक के साथ-साथ बच्चों की नींद उड़ा दी है. असल में जो लेटर सोशल मीडिया में चल रहा है, वह पूरी तरह से फर्जी है.

 

वायरल फर्जी लेटर.

 

 

सीबीएसइ की ओर से जो फर्जी लेटर चल रहा है उसमें लिखा हुआ है कि कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन की वजह से जो परीक्षाएं रद्द की गयी थीं, उन्हें 22 अप्रैल से लिया जायेगा. इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली रीजन, भारत और विदेशों में स्थगित की गयी परीक्षाओं को फिर से लिया जायेगा.

परीक्षाएं उन्हीं केंद्रों में ली जायेगी, जहां पूर्व में परीक्षा हुई थी. इसके लिए बोर्ड की ओर से कोई नया एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जायेगा. वहीं परीक्षा पूरी होने के बाद मूल्यांकन कार्य 25 अप्रैल से होगा.

इसे भी पढ़ें – #CoronaUpdates:  472 नये मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या हुई 3374, अब तक 79 की मौत

बोर्ड की तरफ से कोई निर्णय नहींः मनोहर लाल

इस संबंध में पूछे जाने पर सीबीएसइ के सिटी कॉर्डिनेटर और गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल डॉ मनोहर लाल ने बताया कि बोर्ड की ओर से इस तरह का कोई निर्णय नहीं लिया गया है.

बोर्ड की ओर से जो भी निर्णय होता है उसकी कॉपी रीजनल ऑफिस के अलावा सभी स्कूलों के प्राचार्य को भेजा जाता है. झारखंड के किसी भी सीबीएसइ स्कूल में इस तरह का कोई लेटर नहीं आया है.

वहीं प्रेस इफॉर्मेशन ब्यूरो के फैक्ट चेक ट्वीटर हैंडल पर भी इससे संबंधित जो जानकारी दी गयी है, उसमें इस लेटर को फर्जी बताया गया है. इसमें लिखा हुआ है कि बोर्ड की ओर से इस तरह का कोई लेटर जारी नहीं किया गया है.

इसे भी पढ़ें – कोरोना के योद्धाओं के सम्मान में दीप जला कर करें एकजुटता का प्रदर्शन, रखें कुछ बातों का ख्याल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button