JharkhandLead NewsRanchi

पूर्व मंत्री एनोस एक्का की पत्नी को मिला बेल, 25 दिनों के लिये जेल से बाहर रहने की अनुमति

Ranchi : झारखंड के पूर्व मंत्री एनोस एक्का की पत्नी मेनन एक्का को शुक्रवार को हाईकोर्ट से बेल मिला. उन्हें केवल 25 दिनों के लिये जेल से बाहर रहने की अनुमति मिली है. मेनन एक्का को प्रोविजनल बेल दिया गया है.
मेनन एक्का ने आदेवन दिया था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है. रीढ़ की हड्डी में परेशानी है. इलाज कराने की जरूरत है. इसकी सुनवाई हुई, इसके बाद उन्हें कोर्ट से 25 दिन के लिए जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया गया.

इसे भी पढ़ें:प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने रामेश्वर उरांव पर साधा निशाना, कहा- बताएं यूपीए शासन काल में झारखंड का कितना बकाया

जेल अधीक्षक ने कहा कि मेनन एक्का के जेल से रिहा कर दिया गया है, उसके परिजन उन्हें लेने आये थे. कोर्ट से मेनन को सजा मिल चुकी है. इसके अलावा कोर्ट ने मेनन एक्का से 50 लाख रुपये जुर्माना देने का आदेश दिया था.

मेनन एक्का के पति एनोस एक्का भी जेल में बंद हैं. पिछले माह एनोस एक्का के भतीजा को पुलिस ने एनोस एक्का तक हथियार पहुंचाने के मामले में गिरफ्तार किया था.

इसे भी पढ़ें:बोधगया के महाबोधि मंदिर विस्फोट मामले में एनआईए कोर्ट ने आठ को दिया दोषी करार, तीन को उम्रकैद की सजा

Related Articles

Back to top button